• 05/10/2022

हसदेव अरण्य को बचाने यहां 145 दिन से चल रहा आंदोलन, समर्थन देने पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष, कहा – कटाई नहीं रुकी तो करेंगे आमरण अनशन

हसदेव अरण्य को बचाने यहां 145 दिन से चल रहा आंदोलन, समर्थन देने पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष, कहा – कटाई नहीं रुकी तो करेंगे आमरण अनशन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में कोल खदानों के लिए उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी लगातार पेड़ों की कटाई कर रही है। पुलिस फोर्स के पहरे में तेजी से जंगल को उजाड़ा जा रहा है। पेड़ कटाई के विरोध में प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन भी हो रहा है। मध्य भारत के सबसे घने जंगल को बचाने के लिए बिलासपुर जिले में पिछले 145 दिनों से आंदोलन चल रहा है। दोनों राष्ट्रीय दलों की चुप्पी के बीच आम आदमी पार्टी अब इस मामले में सामने आ गई है। बिलासपुर में चल रहे इस आंदोलन को समर्थन देने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी धरना स्थल पहुंचे।

कोमल हुपेंडी ने इस अवसर पर सूबे की भूपेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो वे सीएम हाउस के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे।

हुपेंडी ने आंदोलनाकारियों और आदिवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस संघर्ष में आम आदमी पार्टी उनके साथ है। पार्टी ने इस मामले में ज्ञापन देने के साथ ही धरना-प्रदर्शन के अलावा विधायकों का भी घेराव किया और राष्ट्रपति को भी चिट्ठी लिखी।

उन्होंने कहा कि आप सबके संघर्ष को हमारा सलाम है। यह संघर्ष चलते रहना चाहिए। आगामी दिनों में यदि सरकार ने लिखित में आदेश निकालकर त्वरित प्रभाव से कार्रवाई को नहीं रोका तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मैं स्वयं प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के घर के सामने आमरण अनशन पर बैठूंगा।

प्रदर्शन के 145 वे दिन चंद्र प्रदीप बाजपेई, साकेत तिवारी, नीतू, सतमीत सिंह, नंद कश्यप, राजेश खरे, प्रियंका शुक्ला, अनिलेश, नीलोत्पल शुक्ला, रतीश श्रीवास्तव, असीम तिवारी, पवन पांडेय, श्रेयांश बुधिया आदि शामिल रहे।

Related post

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के…

Spread the loveDA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की…
DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा ऐलान, छप्पर फाड़ बढ़ेगी सैलरी, जानें कैलकुलेशन

DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा…

Spread the loveकेन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का…
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती

11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की…