• 05/10/2022

OMG: बम की तरह ब्लास्ट हुआ LED टीवी, नाबालिग की हुई मौत, धमाके से टूटी दीवार

OMG: बम की तरह ब्लास्ट हुआ LED टीवी, नाबालिग की हुई मौत, धमाके से टूटी दीवार
Spread the love

यदि आप LED टीवी घर में लगा रखे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक LED टीवी में ब्लास्ट होने की वजह से एक नाबालिक लड़के की मौत हो गई.

दरअसल, पूरी घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र के हर्ष विहार-2 की है. यहां मंगलवार दोपहर एक घर में LED टीवी में धमाका हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि दीवार का एक हिस्सा ढह गया. वही धमाके की वजह से लड़के की मां और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों दो दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना एक ऑटो चालक निरंजन के घर में हुई है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर निरंजन की पत्नी ओमवती, पुत्र ओमेंद्र और उसका दोस्त करण घर की दूसरी मंजिल के कमरे में टीवी देख रहे थे. इसी दौरान LED टीवी में तेज ब्लास्ट हो गया.

वहीं घटना को लेकर निरंजन की बहू मोनिका ने बताया कि दोपहर  करीब 2 बजे अचानक LED में विस्फोट हो गया. हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, तो देखा कि निरंजन के घर की खिड़कियों से धुआं निकल रहा था.

घटना को लेकर टीला मोड़ पुलिस ने बताया कि LED के टूटे टुकड़े युवक के चेहरे और अन्य जगहों में घुस गए थे. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ओमवती के भी कई जगह पर चोट लगी है. जबकि करण के माथे, चेहरे, दोनों पैरों और छाती पर चोट के निशान हैं.

Related post

शरद पवार का केंद्र सरकार पर हमला, PM मोदी को बताया किसान विरोधी, बिलकिस बानो मामले पर कही ये बात

शरद पवार का केंद्र सरकार पर हमला, PM मोदी…

Spread the loveदेश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार…
Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग,…

Spread the loveमुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रभादेवी इलाके में आग लग गई. आग…