• 28/10/2022

फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे मोहन भागवत, जशपुर-अंबिकापुर के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे मोहन भागवत, जशपुर-अंबिकापुर के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत नवंबर में फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. भागवत 14 नवंबर को जशपुर और 15 नवंबर को अंबिकापुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे 14 नवंबर को जशपुर में BJP नेता दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वहीं 15 नवंबर को भागवत अंबिकापुर में संघ के बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बताया जा रहाहै कि जशपुर में कार्यक्रम का आयोजन वन वासी कल्याण आश्रम की तरफ से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में खास तौर पर जूदेव परिवार भी मौजूद रहेगा. यहां जनजाति समाज के लोगों को मोहन भागवत संबोधित करेंगे.

15 नवंबर को अंबिकापुर के कार्यक्रम में संघ के स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण का कार्यक्रम है. जिसमें प्रदेश के कई दिग्गज बीजेपी नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी दिन देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम में प्रदेशभर के स्वयं सेवक जुटेंगे.

मोहन भागवत इस दौरे को आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. पिछले 2 महीने में भागवत का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले सितंबर माह में करीब सप्ताह भर रायपुर में ही रहकर भागवत ने संघ और उससे जुड़े संगठनों के साथ बैठक की थी.

Related post

दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत पर साधा निशाना, कहा- RSS बदल रहा है, क्या तेंदुआ अपना चरित्र बदल सकता है?

दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत पर साधा निशाना, कहा-…

Spread the loveकांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आर एस एस और…
CM भूपेश बघेल ने मोहन भागवत पर साधा निशाना, कहा- मजार में चादर चढ़ाने की जरूरत आन पड़ी है

CM भूपेश बघेल ने मोहन भागवत पर साधा निशाना,…

Spread the loveनवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है. जगह-जगह मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं.…
RSS का मिशन 2025: राजधानी में आज से संघ की 3 दिवसीय समन्वय बैठक शुरू, इन विषयों पर होगी चर्चा

RSS का मिशन 2025: राजधानी में आज से संघ…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी बैठक होने जा रही है. राष्ट्र और समाज…