• 11/07/2022

सोना खरीदने का यही है सही मौका, दामों में आई भारी गिरावट

सोना खरीदने का यही है सही मौका, दामों में आई भारी गिरावट

Follow us on Google News

नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए यह वक्त बेहतर साबित हो सकता है। इन दोनों कीमती धातुओं के दामों में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना जहां प्रति 10 ग्राम 5347 रूपए कम हो गया है तो वहीं चांदी 57000 रूपए से नीचे आ गया है।

कमर तोड़ देने वाली महंगाई के बीच इन दोनों धातुओं की कीमतों में आई गिरावट ने निवेशकों के साथ ही आम लोगों को एक बार फिर से आकर्षित करना शुरू कर दिया है। पीली धातु की कीमत में सीधे 5647 रूपए की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में सोना करीब 51000 से 53000 रूपए प्रति तोला की दर पर आ गया है तो वहीं चांदी की कीमत पर भी गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष विज्ञान में इस मिशन के साथ ही भारत रचने जा रहा इतिहास…

चांदी 57000 रूपए के करीब पहंुच गया है। इन दोनों धातुओं की खरीदी करने का यह अच्छा अवसर हो सकता है। इधर बाजार के जानकारों का कहना है कि अब दोनों ही धातुओं की कीमत अवकाश के दिनों में जारी नहीं होगा। अब सोना और चांदी की कीमत प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को ही जारी होगा। वर्तमान में सोना 24 कैरेट 30 रूपए कम होकर 50853, 23 कैरेट 50649 रूपए तथा 22 कैरेट 4़6581 रूपए प्रति तोला हो गया है।

इसे भी पढ़ें : DRDO के इन विंग्स में निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें : होटल में ठहरे पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप