• 21/08/2022

BIG BREAKING : सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

BIG BREAKING : सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
Spread the love

इलाज के लिए अस्पताल पहुंची सीएम की बेटी ने डॉक्टर को ही थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

मामला मिजोरम की राजधानी आइजोल के एक अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि बुधवार को सीएम जोरमथंगा की बेटी मिलारी छांगटे स्किन के डॉक्टर के पास गई थीं लेकिन उन्होंने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट नहीं लिया था। जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें देखने से मना कर दिया। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि पहले अपॉइंटमेंट लेकर आएं तभी इलाज किया जाएगा।

डॉक्टर की नसीहत मुख्यमंत्री की बेटी को नागवार गुजरी और वे इतनी नाराज हुईं कि डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

इधर थप्पड़कांड से नाराज आईएमए ने घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। नाराज डॉक्टरों ने शनिवार को काली पट्टी लगाकर काम किया।

डॉक्टरों की नाराजगी के साथ ही, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार को सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने बेटी की हरकत के लिए माफी मांगी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में कहा कि डॉक्टर के साथ उनकी बेटी ने जो दुर्व्यहार किया है उसके लिए वे माफी मांग रहे हैं। मैं इस व्यवहार को किसी भी तरह से सही नहीं मानता।

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाते वक्त सिर में घुसा ये खतरनाक कीड़ा, दिमाग खाकर किया खोखला, लड़के की हुई मौत

इसे भी पढ़ें : अब गालीबाज महिला का वीडियो वायरल, गेट खोलने मे हुई देरी तो गार्ड पर भड़की और देने लगी भद्दी-भद्दी गालियां

इसे भी पढ़ें : ISI ने रची बड़े आतंकी हमले की साजिश, पीएम मोदी का दो दिन बाद है दौरा

इसे भी पढ़ें : सोनू सूद जुड़े पुलिस के ‘सुनो रायपुर’ अभियान से, Video जारी कर लोगों को दिया ये खास संदेश

 

Related post

एडल्ट फिल्म स्टार लियोनी की मौत, घर में मिली थी बेहोश

एडल्ट फिल्म स्टार लियोनी की मौत, घर में मिली…

Spread the loveएडल्ट फिल्म (Adult Movie) इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी का…
लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…
पेट्रोल टैंकर में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट, हादसे में 4 की मौत, 18 लोग घायल

पेट्रोल टैंकर में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट,…

Spread the loveमिजोरम राजधानी आइजोल में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक पेट्रोल टैंकर में आग लग गई.…