• 19/05/2024

बड़े हादसे का शिकार हुई शालीमार एक्सप्रेस, मासूम सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल!

बड़े हादसे का शिकार हुई शालीमार एक्सप्रेस, मासूम सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल!

Follow us on Google News

रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले उरकुरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। शालीमार से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन हादसे का शिकार हुआ है। बताया गया कि उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान एक इलेक्ट्रिक पोल ट्रेन के एसी कोच पर गिर गया।

हादसे में खिड़की के पास बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलेक्ट्रिक पोल से टकराने से कोच की कई खिड़कियों के कांच टूट गए। इस दौरान खिड़की के पास बैठे कई लोगों को चोटों आई हैंं। इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक नाबालिग की आंख पर चोट और एक युवक का हाथ कट गया।