• 23/11/2022

Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार करने से रोका, आरक्षण मामले को लेकर किया विरोध

Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार करने से रोका, आरक्षण मामले को लेकर किया विरोध
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है. इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस और बीजेपी के नेता प्रचार में जुट गए हैं. इसी बीच प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रचार के दौरान आदिवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: श्रद्धा ने 2020 में जताई थी हत्या की आशंका, मुंबई पुलिस से की थी शिकायत, लेटर आया सामने… 

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के प्रचार में मंत्री लखमा पहुंचे थे. जहां आदिवासी आरक्षण के मामले को लेकर विरोध किया गया है. यह घटना भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बोगार गांव की बताई जा रही है. जहां मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार करने से रोक दिया.

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: हत्या से कुछ देर पहले की चैट आई सामने, 18 मई को श्रद्धा ने अपने दोस्त को किया था ये मैसेज 

वहीं इस मामले में BJP प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है. चौधरी ने कहा कि आरक्षण मामले में कांग्रेस ने आदिवासियों को छला, ठगा है. जिसकी वहज से भानूप्रतापपुर उपचुनाव में नाराजगी सामने आ रही है. कांग्रेस ने आरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया. यही वजह है कि HC में इसके खिलाफ फैसला आया. उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की जनता को सरकार की इस लापरवाही से अवगत कराएंगे.

इसे भी पढ़ें: वॉलमार्ट स्टोर में खूनी खेल, सामूहिक गोलीबार में 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Related post

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM भूपेश समेत इन 37 नेताओं के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट…

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची…
BJP प्रत्याशी पर दुष्कर्म के आरोप पर पार्टी का दावा – पीड़िता ने न्यायाधीश के समक्ष 164 के बयान में नहीं लिया ब्रह्मानंद नेताम का नाम

BJP प्रत्याशी पर दुष्कर्म के आरोप पर पार्टी का…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी पर लगाए जा रहे संगीन आरोपों को सिरे से खारिज…
BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर के सभी थानों में की शिकायत, करी मांग पीसीसी अध्यक्ष के ऊपर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट का अपराध

BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर…

Spread the loveरायपुर। बीजेपी ने भानुप्रतापपुर से अपने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कांग्रेस ने…