• 27/06/2024

जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बैकफुट पर नक्सली, 16 लाख के 2 इनामी ने किया सरेंडर, कई बड़े नक्सल हमलों में थे शामिल

जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बैकफुट पर नक्सली, 16 लाख के 2 इनामी ने किया सरेंडर, कई बड़े नक्सल हमलों में थे शामिल

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज होने के बाद नक्सली बैकफुट पर हैं। पखांजूर- गढ़चिरौली बॉर्डर पर 16 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दोनों नक्सलियों पर 6 मुठभेड़ और 2 अन्य मामले में अपराध दर्ज हैं। झरिना नरेटी और चंद्रकला उइके ने महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बीते बुधवार को 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर किए गए लोगों में 5 इनामी नक्सली भी शामिल थे। इन 5 नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। इन सभी ने SP गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

जबकि बीते मंगलवार को भी मोहला मानपुर जिला पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता मिली थी। नक्सलियो के बेनामी सम्पत्ति पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर को जब्त कर 4 नक्सल सहयोगी गिरफ्तार किए थे।

साथ ही सुकमा के टैकल गुड़ा से भी जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी आईडी ब्लास्ट मामले में छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से भारी माता में विस्फोटक बरामद किए गए थे।