• 26/08/2024

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, 9/11 की तर्ज पर बिल्डिंग में जा घुसा ड्रोन, देखिए Video

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, 9/11 की तर्ज पर बिल्डिंग में जा घुसा ड्रोन, देखिए Video
Spread the love

यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला किया है। रूस की सबसे ऊंची इमारत वोल्गा स्काई पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेन के अटैक ने 9 सितंबर साल 2011 (9/11) को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अलकायदा के हमले की याद ताजा कर दी। इस हमले से आसपास की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस पर एक के बाद एक 20 ड्रोन दागे। जिसमें से एक ड्रोन सारातोव की इस सबसे ऊंची बिल्डिंग से जा टकराया। हमले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ड्रोन बिल्डिंग से टकराता है और उसके बाद बिल्डिंग से आग का गोला बाहर निकलता है फिर धुएं का बड़ा गुबार सामने आता है। इस हमले के बाद बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन के मलबे से एक घर को नुकसान पहुंचा है। इससे एक महिला घायल हुई है जिसे इलाज  के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें यूक्रेन ने पिछले सप्ताह भी रूस पर अटैक किया था। इस दौरान यूक्रेन ने रूस पर 45 ड्रोन दागे थे। इस हमले को लेकर रूस का बयान सामने आया था। जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन द्वारा दागे गए सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध में यह पहला मौका है जब यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा अटैक किया है।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…