• 16/08/2022

राखी बंधवाने पहुंचा भाई तो पैरों तले खिसक गई जमीन, कब्र में मिली गर्भवती बहन की लाश, और फिर..

राखी बंधवाने पहुंचा भाई तो पैरों तले खिसक गई जमीन, कब्र में मिली गर्भवती बहन की लाश, और फिर..
Spread the love

बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके शव को दफना दिया। उन्होंने मायके वालों को भी इसकी सूचना देना जरुरी नहीं समझा और न ही पुलिस को। दूसरे दिन जब भाई अपनी बहन से मिलने पहुंचा तो उस वक्त उसके पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली है। भाई ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या करके शव दफनाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला। शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि महिला तीन महीने की गर्भवती थी। अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। मृतक महिला का नाम महेश्वरी पटेल है। उसकी शादी मनवा गांव के फूलकरण से हुई थी। विनोद पटेल राखी में अपनी भाभी को उसके गांव कुकरदीकला ले गया था। भाभी के गांव के नजदीक ही उसकी बहन महेश्वरी का भी ससुराल है। वह बहन से राखी बंधवाने अपनी भाभी के साथ मनवा गांव पहुंचा लेकिन ससुराल वालों ने महेश्वरी के खुदकुशी करने और शव को दफनाए जाने की जानकारी दी।

ससुराल वालों ने कहानी बताई कि दिन में खाना खाने के बाद सभी सदस्य खेत में काम करने चले गए थे। महेश्वरी घर में अकेली थी। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पति घर पहुंचा तो उसकी पत्नी महेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ था। ससुराल वालों ने घटना की सूचना न तो पुलिस को दी और न ही उसके मायके वालों को दी। चुपचाप शव को जा कर दफना दिया। पुलिस पूछताछ में ससुराल वाले फांसी लगाने और शव को बगैर सूचना के दफनाए जाने का कारण नहीं बता सके। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें : यहां दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 की मौत

Related post

Health Tips: प्रदूषण से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड, मिलेंगे चमत्कारी फायदे…

Health Tips: प्रदूषण से बचना है तो डाइट में…

Spread the loveदिनोंदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्लाय रखने के लिए लोगों के लिए चुनौती…
पेट्रोल टैंकर में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट, हादसे में 4 की मौत, 18 लोग घायल

पेट्रोल टैंकर में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट,…

Spread the loveमिजोरम राजधानी आइजोल में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक पेट्रोल टैंकर में आग लग गई.…
शहीदों को मुलायम सिंह यादव ने दिलाया था सम्मान, जानिये वो अहम फैसला जिसके बाद घर तक पहुंचाया जाने लगा उनका पार्थिव देह

शहीदों को मुलायम सिंह यादव ने दिलाया था सम्मान,…

Spread the love उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। समाजवादी…