• 15/08/2022

6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, खून से लथपथ मिला शव

6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Spread the love

हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 25 में एक 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची को तलाश रहे उसके परिजनों को उसकी खून से लथपथ लाश मिली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद आला अधिकारियों ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची सोमवार की सुबह पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर गई थी। मौसी के घर से लौटने के दौरान घर के पास ही उसका छोटा भाई भी खेल रहा था। दोनों भाई बहन खेलने लगे इसी दौरान एक युवक आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। बच्ची का भाई रोता हुआ घर पहुंचा और मां को इसकी जानकारी दी। परिजन बच्ची को तलाशने लगे। बच्ची को तलाश रहे उसके परिजन गंदे नाले के पास पहुंचे तो बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव वहां पड़ा था।

सूचना मिलने के बाद एसपी शशांक कुमार सावन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है।

आरोपी का पतासाजी करने के लिए पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में एक नेपाली युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। नेपाली युवक की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि नेपाली युवक विश्वकर्मा चौक स्थित एक ढाबे पर काम करता है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी को फिर धमकी, कॉलर ने किए 8 कॉल, कहा- पूरे परिवार को 3 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे

इसे भी पढ़ें : बारिश का कहर : यहां दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 की मौत

Related post

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने…

Spread the loveदेश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।…