• 11/02/2023

पति ने पत्नी और 3 बेटियों पर किया तलवार से हमला, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

पति ने पत्नी और 3 बेटियों पर किया तलवार से हमला, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बेटी ज्योति राय की मौत हो गई। वहीं पत्नी और 2 बेटियों की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम अमर देव राय है जो कि पेशे से ट्रक ट्रेलर ड्राइवर है। शुक्रवार रात घर पहुंचे अमर राय का अपनी पत्नी देवंती राय और तीनों बेटियों वंदना सिंह उम्र 20 वर्ष, ज्योति उम्र 18 वर्ष और प्रीति 17 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमर राय ने घर में रखी तलवार निकालकर उन पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही ज्योति राय की मौत हो गई।

शोर शराबा होता देख पड़ोसी अपने घरों के बाहर निकल आए। इसी दौरान आरोपी भागने लगा, ठीक उसके पीछे खून से लथपथ बेटियां भी बाहर निकली और वहीं गिर गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी अमर राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। झगड़े की ऐसी कौन सी वजह थी जिसकी वजह से आरोपी ने पत्नी सहित 3 बेटियों पर कातिलाना हमला कर दिया। इस पूरे मामले का खुलासा दोपहर तक होने की संभावना जताई जा रही है।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं महिलाओं को मिली राहत,…
आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ अमृतसिद्धि योग आज, जानें योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ…

Spread the loveAaj Ka Panchang 11 July 2026 (आज का पंचांग 11 जुलाई 2026): आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के…
Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Aaj Ka Rashifal, 11 July 2026: हिंदू धर्म में यह दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा के लिए…