- 10/09/2024
महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रेप विक्टिम बनकर घेरने निकली CM हाउस… सरकार के खिलाफ लगाए नारे


छत्तीसगढ़ में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकली। इस दौरान पुलिस कर्मियों से उनकी जमकर धक्का मुक्की भी हुई।
रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ो संख्या में महिलाएं जमा हुई। जहां कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। जिसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ ही रही थी। लेकिन फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझपटी देखने को मिली।
महिला कांग्रेसियों ने प्रदर्शन समाप्त कर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकलीं थी।