• 15/04/2024

कब्र से निकला सोया हुआ गहरा राज, झूठी कहानी बताकर घटना को दिया अंजाम

कब्र से निकला सोया हुआ गहरा राज, झूठी कहानी बताकर घटना को दिया अंजाम
Spread the love

बेमेतरा में एक महिला की मौत के बाद अब परिजनों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौत के बाद महिला के परिजनों इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला के परिजनों की माने तो हार्ट अटैक बताकर मुस्लिम रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

लेकिन परिजनों की मानें तो महिला की हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई की जा रही है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

पूरा मामला बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 18 का है।जहां बीते दिनों महिला की मौत हुई है। ससुराल वालों ने हार्ट अटैक से मौत बताकर का स्थानीय मुक्तिधाम में मुस्मिल रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया है। मृतक महिला का नाम आशिका शेखानी बताया जा रहा है। जिसके पति शहजादा शेखानी पर मायके पक्ष वालों ने हत्या करने की आशंका जताई है। मायके वालों को इसके पीछे साजिश का अंदेशा है।इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस मामले को लेकर महिला के मायके पक्ष वालों ने बेमेतरा पुलिस में शिकायत की थी। जिसे लेकर बेमेतरा की पुलिस मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कब्रिस्तान पहुंचकर शव की खुदाई की जा रही है।

मौके पर दुर्ग की फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। शव की खुदाई के बाद उसका मौके पर दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।तब कहीं जाकर इन आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…