• 31/07/2022

1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता पर गिरी ईडी की गाज

1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता पर गिरी ईडी की गाज

Follow us on Google News

द तथ्य डेस्क। पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही ईडी की गाज अब महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद संजय राउत पर गिरी है। ईडी की टीम ने आज 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में उनके घर में दबिश दी है। ईडी पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में संजय राउत व उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : ये क्या बोल गए राज्यपाल? पक्ष-विपक्ष हो गए आग बबूला, बोले – माफी मांगें गवर्नर

बताया गया कि ईडी की टीम आज सुबह करीब 7.30 बजे शिवसेना के सांसद संजय राउत के भांडुप स्थित मैत्री बंगले में जांच कर रही है। वहीं एक टीम उनके दो करीबियों के घर भी जांच कर रही है। ईडी ने 1034 करोड़ रूपए के पात्रा चॉल जमीन घोटाले में संजय राउत को पूछताछ के लिए 27 जुलाई को तलब किया गया था। मगर संजय राउत ईडी कार्यालय नहीं गए। इसके बाद आज सुबह ईडी की दो-तीन टीमों ने संजय राउत के भांडुप स्थित आवास और उनके दो करीबियों के घरों पर एक साथ दबिश दी है। ईडी कार्यायलय में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संभावना है कि ईडी की टीम संजय राउत को कभी भी हिरासत में लेकर यहां ला सकती है।

इसे भी पढ़ें : अचानक ढहा निर्माणाधीन मकान, मलबे में दबे 7 बच्चे, दो की मौत

इधर अपने खिलाफ हो रही जांच कार्रवाई के बाद संजय राउत ने बकायदा ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा-मेरा किसी घोटाले से कोई लेनादेना नहीं है। मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर यह कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा। यह झूठी कार्रवाई है। झूठा सबूत है। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।


इधर संजय राउत के निवास पर ईडी की दबिश की सूचना मिलते ही यहां बड़ी संख्या में शिवसैनिक जमा हो गए हैं। शिवसैनिकों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई बदले की भावना से और केन्द्र सरकार के ईशारे पर किया जा रहा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करने वाले है। वहीं कल सोमवार को शिंदे गुट के नेताओं के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई होगी।
अब तक ये कार्रवाई : यह मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की 09 करोड़ रुपए और राउत की पत्नी वर्षा की 02 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष एमएचएडीए और उक्त कंपनी को दिए जाने थे। लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : आजीवन कारावास की सजा काट रहा बच्चों का किडनैपर सेंट्रल जेल से फरार