• 31/12/2023

म्यामांर के 151 सैनिक जान बचाकर भारत की शरण में पहुंचे, अब इन्हें..

म्यामांर के 151 सैनिक जान बचाकर भारत की शरण में पहुंचे, अब इन्हें..
Spread the love

पड़ोसी देश म्यामांर की सेना के 151 जवान अपनी जान बचाने के लिए भारत भाग कर आ गए हैं। भारत से लगी म्यांमार सीमा के करीब चल रहे भीषण संघर्ष में अराकान सेना ने वहां के सैन्य शिविरों पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद म्यामांर के सैनिक जान बचाने के लिए अपने देश से भागकर मिजोरम के लांग्टाई जिले पहुंच गए हैं। इन सैनिकों ने असम राइफल्स से मदद मांगी।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा के करीब म्यामांर सेना और अराकान के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हो रही है। 29 दिसंबर को अराकान के लड़ाकों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास म्यांमार सैनिकों के शिविर पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद सैनिक हथियार सहित भाग के लांग्टाई जिले के तुईसेंटलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ’22 जनवरी को अयोध्या न आएं, प्रभु राम को तकलीफ हो ऐसा काम न करें’.. जानें पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम आने वाले म्यामांर सेना के कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे। असम राइफल्स के द्वारा इनका प्राथमिक इलाज किया गया। सभी जवानों को सुरक्षित हिरासत में रखा गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को दी गई है। जिसके बाद इनके वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

इसे भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने भी लौटाया अवॉर्ड, पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर छोड़ा खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…