• 31/12/2023

बड़ा एक्शन: ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ आतंकी संगठन घोषित, भारत विरोधी इस्लामिक शासन लागू करने की थी साजिश

बड़ा एक्शन: ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ आतंकी संगठन घोषित, भारत विरोधी इस्लामिक शासन लागू करने की थी साजिश
Spread the love

भारत सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। अब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए अलगाववादी पार्टी ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलगाववादी पार्टी तहरीक-ए-हुर्रियत (TeH) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित कर दिया गया है।

इससे पहले 27 दिसंबर को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित किया था। इस संगठन के नेता मसर्रत आलम भट के ऊपर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप था। वह पाकिस्तान के सपोर्ट में घाटी में गतिविधियां भी कर रहा था।

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने कहा, “तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया है। संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की गतिविधियों में शामिल था। ये संगठन जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार कर रहा है और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।”

शाह ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद को लेकर जीरो-टोलरेंस की नीति के तहत अगर कोई व्यक्ति या संगठन भारत-विरोधी गतिविधि में शामिल रहता है, तो उसे तुरंत विफल कर दिया जाएगा।”

इसे भी पढ़ें: म्यामांर के 151 सैनिक जान बचाकर भारत की शरण में पहुंचे, अब इन्हें..

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…