• 04/06/2022

हैदराबाद गैंगरेप में TRS नेता का नाबालिग बेटा सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद गैंगरेप में TRS नेता का नाबालिग बेटा सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हैदराबाद। हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। जिनमें टीआरएस नेता का बेटा भी शामिल है।

टीआरएस नेता के बेटे की गिरफ्तारी पर राज्य के सीएम केसीआर के बेटे ने ट्वीट किया है। केसीआर के बेटे केटीआर ने अपने ट्वीट में लिखा कि हैदराबाद में नाबालिग से रेप की खबर से आक्रोशित और स्तब्ध, मेरा अनुरोध है कि तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए चाहे, आरोपियों की पार्टी में स्थिति या संबद्धता कुछ भी हों।

मामला हैदराबाद के जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ था। पिता की शिकायत पर 28 मई को पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

आरोप है कि आरोपियों ने पार्क की गई मर्सडीज कार में मारपीट की और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। बाकी के लड़के बाहर खड़े रहकर पहरेदारी कर रहे थे।

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को पब के पास छोड़कर चले गए थे। नाबालिग के गले मे पड़े निशान को देखकर पिता ने उससे पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Related post

Gang Rape : 11 साल की छात्रा के साथ स्कूल के वॉशरूम में गैंगरेप

Gang Rape : 11 साल की छात्रा के साथ…

Spread the loveस्कूल के वॉशरुम में एक छात्रा के साथ कथित रुप से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिन पर…
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य, घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर किया वायरल

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। यही…
गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27 साल बाद मां से दर्ज कराई एफआईआर, 1 गिरफ्तार

गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27…

Spread the loveशाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में लखनऊ की एक महिला ने 27 साल पहले अपने साथ हुई गैंगरेप की एफआईआर…