• 17/10/2022

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 137 साल के इतिहास में छठी बार होगी वोटिंग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 137 साल के इतिहास में छठी बार होगी वोटिंग
Spread the love

कांग्रेस पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए आज मतदान करेगी. पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं. 19 अक्टूबर को दिल्ली में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी.

प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9हजार से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में और देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा.

कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से पहली बार  कोई अध्यक्ष बनेगा. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा AICC मुख्यालय में मतदान कर सकती हैं. जबकि राहुल गांधी कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान में भाग लेंगे. उनके साथ PCC के करीब 40 प्रतिनिधि भी मतदान करेंगे, जो यात्रा में शामिल हैं.

Related post

कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? जिन्हें सुकमा में मिली अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी…

कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? जिन्हें सुकमा में मिली…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को दो साल की प्रतिनियुक्ति पर…
CG : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बच्चे, खिड़की का ग्रिल तोड़कर हुए फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…..

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बच्चे,…

Spread the loveजगदलपुर। शहर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान…

Spread the loveभोपाल पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव…