• 08/06/2022

PUBG का पागलपन : मां ने खेलने से किया मना तो बेटे ने दाग दी 6 गोलियां, 3 दिन रहा शव के साथ

PUBG का पागलपन : मां ने खेलने से किया मना तो बेटे ने दाग दी 6 गोलियां, 3 दिन रहा शव के साथ
Spread the love

लखनऊ। लखनऊ में  एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उन्होंने उसे PUBG खेलने से रोक दिया। मां का शव घर में रखे-रखे सड़ गया और जब बदबू फैली तो उसने पिता को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पिता ने पूरी घटना की जानकारी फोन कर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला।

मामला पीजीआई इलाके के स्थित यमुनापुरम कॉलोनी का है। सेना में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर नवीन कुमार सिंह की पत्नी साधना अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ यहां रहती थी। नवीन कुमार सिंह की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में है। मंगलवार की रात नवीन कुमार सिंह के पास बेटे का वीडियो कॉल आया, जिसमें उसने जो बताया और दिखाया तो उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे ने शव को दिखाते हुए बताया कि उसने मां की गोली मारकर हत्या कर दी।। पिता ने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार और पुलिस को दी।

अधिकारियों के मुताबिक जब पुलिस देर रात मौके पर पहुंची तो अंदर से इतनी ज्यादा बदबू आ रही थी कि सभी नाक पर रुमाल रखकर घर में दाखिल हुए। घर के भीतर साधना की लाश पड़ी हुई थी। शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो गया था। शव के पास दहशतजदा उनकी 10 साल की बेटी खड़ी हुई थी। भाई की दहशत ने उसे मां के शव के बाजू में सोने के लिए मजबूर कर दिया था।

इसे भी पढ़ें : हसदेव पर सीएम का बड़ा बयान, बोले – सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल भी नहीं कटेगी

पुलिस ने मौके से नवीन कुमार सिंह की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। जिससे बेटे ने मां की हत्या की थी। पिस्टल की मैगजीन पूरी तरह खाली थी। अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि बेटे ने सभी गोलियां मां पर दाग दी। घटना के दिन भी मां ने PUBG खेलने से मना किया और जमकर उसकी डांट लगाई। जिसके बाद बेटे ने अलमारी में रखी पिता की लायसेंसी पिस्टल निकालकर सोती हुई मां पर 6 की 6 गोलियां दाग दी।

पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि पिछले साल उसने मां की कोई शिकायत अपने पिता से की थी। जिस पर दोनों पति पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर मां लगातार उसे प्रताड़ित कर रही थी। मामले में पुलिस ने बेटे को कस्टडी में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक बेटे ने हत्या की प्लानिंग कुछ दिन पहले ही तब बनाई थी जब मां ने दो दिन पहले 10 हजार रुपये चुराने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की थी।

इसे भी पढ़ें : इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद लाभप्रद

Related post

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के ठाणे से दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ठाणे के…
इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11 कार्यकर्ताओं को उम्र कैद की सजा, ये है मामला

इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11…

Spread the loveकेरल की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के 11 कार्यकर्ताओं को…