• 08/06/2022

पैगंबर विवाद में अब आतंकी संगठन अलकायदा की भी एंट्री, भारत के कई राज्यों में आत्मघाती हमलों की धमकी

पैगंबर विवाद में अब आतंकी संगठन अलकायदा की भी एंट्री, भारत के कई राज्यों में आत्मघाती हमलों की धमकी
Spread the love

नई दिल्ली। बीजेपी नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ते ही जा रहा है। इस्लामिक देशों के विरोध के बाद अब इस विवाद में आतंकी संगठन अलकायदा भी कूद पड़ा है। अलकायदा ने राजधानी दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में आत्मघाती हमली की धमकी दी है। अलकायदा ने धमकी भरा पत्र जारी कर कहा है कि वो पैगंबर मोहम्मद के सम्मान के लिए लड़ेगा।

अलकायदा ने अपनी धमकी में कहा है कि पैगंबर का अपमान करने वालों को हम मार डालेंगे। हम अपने और बच्चों के शरीर पर विस्फोटक बांधकर अपमान करने वालों को उड़ा देंगे। वे दिल्ली, मुंबई, गुजरात और यूपी में अपने अंत का इंतजार करें।

इसे भी पढ़ें : PUBG का पागलपन : मां ने खेलने से किया मना तो बेटे ने दाग दी 6 गोलियां, 3 दिन रहा शव के साथ

मीडिया को जारी चिट्ठी में कहा गया है कि हम दुनिया के हर उस दुःसाहसी शख्स को आत्मघाती हमले में मार गिराएंगे जो पैगंबर के खिलाफ बोलेगा।

देश में आत्मघाती हमले की धमकी अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) ने दी है। अलकायदा ने अपनी चिट्ठी में धमकी देते हुए कहा है कि भगवा आतंकवादियों को जब दिल्ली, मुंबई, गुजरात और यूपी में अब अपने अंत का इंतजार करें। ऐसे लोग न तो अपने घरों में सुरक्षित रह पाएंगे और न ही उनकी सेना उनकी रक्षा कर पाएगी।

इसे भी पढ़ें : पैगंबर पर टिप्पणी से इस्लामिक देशों में नाराजगी, इस देश में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरु

अलकायदा की ये चिट्ठी सोशल मीडिया में जारी की गई है। अब सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही है कि ये चिट्ठी सोशल मीडिया में किसने अपलोड की है।

इसे भी पढ़ें : हसदेव पर सीएम का बड़ा बयान, बोले – सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल भी नहीं कटेगी

इसे भी पढ़ें : इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद लाभप्रद

Related post

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की…

Spread the loveअमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी मारा गया है। अल-जवाहिरी की मौत के बाद से अलकायदा तमतमाया…
अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर को मार गिराया

अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर…

Spread the loveअमेरिका ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को मार गिराया है। अल जवाहिरी की मौत के…
अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया

अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में…

Spread the loveअमेरिका ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया…