• 25/10/2022

रिश्तेदार ने नहीं चुकाए उधार के 9 लाख रुपए, शख्स ने बनाया गजब प्लान, फिर ऐसे कर दिया मर्डर

रिश्तेदार ने नहीं चुकाए उधार के 9 लाख रुपए, शख्स ने बनाया गजब प्लान, फिर ऐसे कर दिया मर्डर
Spread the love

कर्नाटक में हाल ही में 22 साल के एक युवक की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. युवक ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उसका मर्डर हुआ है. दरअसल, बीते दिनों युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था. शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था, जिसमें प्रेम में असफल रहने की वजह से सुसाइड करने की बात लिखी थी.

पूरा मामला उडुपी जिले के कुक्केहल्ली का है. इस मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ये सुसाइड नहीं, मर्डर था. पुलिस ने इसे लेकर तहकीकात शुरू की, तब हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में सालियान के दूर के रिश्तेदार 44 साल के दिनेश सफलिगा को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, दिनेश सफलिगा ने सालियान से अलग-अलग समय पर 9 लाख रुपए उधार लिए थे. मुंबई के एक होटल में काम करने वाला दिनेश सफलिगा उधारी की ये रकम चुकाने में विफल रहा.

वहीं उधारी चुकाने में नाकाम दिनेश को ये भनक लग गई कि सालियान एक युवती से प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता है. जिसके बाद उसे सालियान को पैसा वापस न देना पड़े इसके लिए उसने योजना बनाई.

दिनेश ने सालियान को एक प्लान बताया जिससे युवती उससे शादी के लिए तैयार हो जाए. आरोपी युवक ने सालियान से सुसाइड करने का नाटक करने का आइडिया दिया. साथ ही जिसका वीडियो बनाकर युवती को भेजा जाएगा, जिससे वह शादी के लिए तैयार हो जाएगी.

दिनेश की योजना सालियान को पसंद आई और वह इस नाटक के लिए तैयार हो गया.सालियान ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया और फिर दोनों जंगल में चले गए. जंगल में एक पेड़ की टहनी से फंदा लटकाकर दिनेश ने उसे सालियान के गले में डाल दिया. सालियान के पैरों के नीचे दिनेश ने पत्थर भी लगा रखे थे जिससे उसे ये यकीन रहे कि जो भी हो रहा है, वह नकली है.

पुलिस ने बताया कि दिनेश ने जब ये देख लिया कि सालियान के गले में फंदा अच्छे से लग गया है, तब उसने सालियान के पैरों के नीचे से पत्थर खिसका दिया. पैरों के नीचे से पत्थर खिसका दिया. जिससे की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है.

Related post

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के ठाणे से दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ठाणे के…
इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11 कार्यकर्ताओं को उम्र कैद की सजा, ये है मामला

इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11…

Spread the loveकेरल की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के 11 कार्यकर्ताओं को…