• 23/06/2022

पुलिस कैम्प पर नक्सली हमला, माओवादियों ने 15 ग्रैनेड दागे, 4 घायल

पुलिस कैम्प पर नक्सली हमला, माओवादियों ने 15 ग्रैनेड दागे, 4 घायल
Spread the love

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस कैंप पर धाव बोल दिया है। नक्सलियों के हमले में सीएएफ के दो जवान समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

दंतेवाड़ा की बैलाडीला पहाड़ी के नीचे स्थित हिरोली में पुलिस कैम्प खोला गया है। यह इलाका अति संवेदनशील इलाकों में से एक माना जाता है बुधवार की रात नक्सलियों ने पुलिस के इसी कैम्प पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने पुलिस कैम्प पर फायरिंग करने के साथ ही बीजीएल ग्रैनेड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 15 बीजीएल दागे जिसमें कि 7 ग्रैनेड ही फटे।

कैम्प पर अचानक हुए हमले के बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया औऱ जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी। तकरीबन घंटे भर तक हुई गोलीबारी में सीएएफ के दो जवानों को और कैम्प निर्माण में लगे दो मजदूरों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नक्सली हमले में आरक्षक सलीम लकड़ा और किशन सूर्यवंशी घायल हुए हैं।

हमले में घायल जवानों का इलाज कैम्प में पदस्थ डॉक्टरों द्वारा किया गया। वहीं हमले में गंभीर रुप से घायल एक महिला मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फोर्स की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस कैम्प पर माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी ने हमला किया था। कैम्प पर हमले की जानकारी जवानों ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद डीआरजी की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्चिंग शुरु कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : BSP में लगी भीषण आग, BRM में उत्पादन ठप्प, करोड़ों का नुकसान

Related post

ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, 2 भाइयों को दी मौत की सजा

ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, 2…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने फिर नापाक घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में…
Naxal Video: हमास के आतंकियों की तरह छत्तीसगढ़ में भी सुरंग बना रहे नक्सली, प्लानिंग देख हैरान रह जाएंगे

Naxal Video: हमास के आतंकियों की तरह छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में जवानों को सर्चिंग के दौरान एक लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंग…
ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की टीम कर रही पूछताछ, CM आवास के बाहर CRPF तैनात

ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की…

Spread the loveझारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मुख्यमंत्री  हेमंत…