• 24/06/2022

दिग्विजय ने वीडियो शेयर कर सावरकर को बताया दुष्कर्मी! भड़की बीजेपी ने कहा – दो टके के लोग

दिग्विजय ने वीडियो शेयर कर सावरकर को बताया दुष्कर्मी! भड़की बीजेपी ने कहा – दो टके के लोग
Spread the love

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान ने एक बार फिर से सियासत को गरमा दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर वीडियो शेयर कर सावरकर को एक ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर बीजेपी ने निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक वक्ता दिखाई दे रहे हैं, जो कि किसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वक्ता ने कहा कि सावरकर पर एक ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा था। सावरकर को पहले चार माह की सजा वर्ष 1908 में एक अंग्रेजी महिला से रेप करने की कोशिश के आरोप पर हुई थी। उन्होंने कहा कि सावरकर द्वारा कई बार अंग्रेजी सरकार से माफी मांगने और पेंशन की राशि बढ़ाए जाने के लिए पत्र लिखा था।

दिग्विजय के ट्वीट पर शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें आड़े हाथों लिया। सारंग ने कहा कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्रांतिकारी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उन सावरकर जी के बारे में इस तरह की बात करना शर्मनाक है। दिग्विजय सिंह मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा करता हैं। सावरकर ने देश के लिए क्या किया, इसके लिए दिग्विजय सिंह जैसे छोटे लोगों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। सावरकर और उनके भाई ने काला पानी में रहकर देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया। ऐसे दो टके के लोग उन पर इल्जाम लगा रहे हैं। दिग्विजय सिंह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इस तरह की राजनीति करके वह 10 जनपथ पर अपने नंबर बढ़ा सकते हैं लेकिन देश की जनता सब समझ रही है इनकी बातों में नहीं आने वाली।

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- सार्वजनिक स्थल पर गालियां देने पर ही होगा लागू SC-ST एक्ट

Related post

सावरकर के बचाव में उतरी BJP का महात्मा गांधी पर बड़ा अटैक, राष्ट्रपिता की कथित दो चिट्ठियां लाई सामने, गांधी को बताया…

सावरकर के बचाव में उतरी BJP का महात्मा गांधी…

Spread the loveवीडी सावरकर पर दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर देश की सियासत एक बार फिर से गरमा…
मिर्ची बाबा के मोबाइल में पोर्न मूवी और लड़कियों के नंबर मिले, रेप के आरोप में भेजा गया जेल

मिर्ची बाबा के मोबाइल में पोर्न मूवी और लड़कियों…

Spread the loveकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर और सवा क्विंटल मिर्ची से हवन कर सुर्खियों में आए…