• 08/01/2023

संसदीय सचिव के नाम से इंस्टाग्राम में बनाई फेक आईडी, मैसेज कर लोगों से मांगा पैसा

संसदीय सचिव के नाम से इंस्टाग्राम में बनाई फेक आईडी, मैसेज कर लोगों से मांगा पैसा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सायबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की डिमांड की जा रही है। संसदीय सचिव ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।

बताया जा रहा है कि रेखचंद जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठग ने उनसे जुड़े लोगों को मैसेज कर पैसों की मदद मांगनी शुरु कर दी। ठग ने नंबर देकर लोगों ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। लोगों ने संसदीय सचिव को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके साथ ही उन्होंने मैसेज कर लोगों को अपने नाम से फर्जी आईजी बनाए जाने की जानकारी देकर सबसे सावधान रहने के लिए कहा है। अब मामले में सिटी कोतवाली पुलिस और सायबर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

आपको बता दें हाल के दिनों में आए दिन आम लोगों के सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरों को निकालकर उन्हीं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी किए जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में क्या आम क्या खास सारे ही लोग आ रहे हैं। जिनमें IPS से लेकर IAS अधिकारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सांसद सरोज पाण्डेय के खिलाफ चुनाव याचिका, हाईकोर्ट के तीसरे जज ने भी सुनवाई से किया इंकार 

इसे भी पढ़ें: Video: राष्ट्रगान गाते-गाते राष्ट्रपति की छूट गई सुसु, वीडियो हो गया वायरल फिर पत्रकारों के साथ जो हुआ… 

Related post

घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान, बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा

घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील पहल ने सुकमा जिले की एक होनहार बेटी के…
CG : कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

CG : कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार तड़के करीब 4…
CG – आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी के साथ मारपीट कर दो युवकों ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार!

CG – आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी के…

Spread the loveरायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना खरसिया के…