• 26/06/2022

सिद्धू मूसेवाला का आखरी गाना SYL को यूट्यूब ने हटाया, ये है वजह

सिद्धू मूसेवाला का आखरी गाना SYL को यूट्यूब ने हटाया, ये है वजह
Spread the love

हत्या के बाद दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना एसवाईएल (SYL Song) यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। फैन्स ने उनके इस गाने को भरपूर प्यार दिया। जिसकी वजह से देखते ही देखते रिलीज के चंद घंटों में ही गाने को मिलियंस व्यूज हासिल हो गए।

इसे भी पढ़ें : IAS के घर छापे में मिली सोने की 9 ईंटे, 49 बिस्किट सहित और भी बहुत कुछ, देखकर रह जाएंगे दंग

सिद्धू मूसेवाला की मौत के 26 दिन बाद यानी 24 जून को यह एसवाईएल (SYL) गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। दो दिन में ही इस गाने के 27 मिलियन व्यूज हो गए थे और 33 लाख लोगों ने इसे पसंद किया। लेकिन सिद्धू मूसेवाला का यह आखरी गाना अब उनके फैन्स को देखने नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, आए ट्रोलर्स के निशाने पर

दरअसल एसवाईएल (SYL) गाना को यूट्यूब ने हटा दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को ओपन करने पर स्क्रीन पर लिखा आता है कि सरकार की आपत्ति के कारण कानूनी शिकायत के तहत इस गाने को हटाया गया है। सिद्धू मूसेवाला के इस गाने में किसान आंदोलन, लाल किला और पंजाब हरियाणा के बीच जारी एसवाईएल मुद्दे थे। इस गाने में कई विवादित मसलों का भी जिक्र था। इस गाने को लेकर हरियाणा में कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।

इसे भी पढ़ें : अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के रिश्तों पर सोनाली बेंद्रे का खुलासा, कहा- मुझे कई फिल्मों..

Related post

मूसेवाला हत्याकांड मामले में NIA का गैंगस्टरों के कई ठिकानों पर छापा, इन 5 राज्यों में हो रही कार्रवाई

मूसेवाला हत्याकांड मामले में NIA का गैंगस्टरों के कई…

Spread the loveराष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों की तलाश के…
दो शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मूसेवाला की हत्या में थे शामिल

दो शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मूसेवाला की…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्प शूटर्स को आज पंजाब पुलिस ने अमृतसर…