• 12/09/2022

मूसेवाला हत्याकांड मामले में NIA का गैंगस्टरों के कई ठिकानों पर छापा, इन 5 राज्यों में हो रही कार्रवाई

मूसेवाला हत्याकांड मामले में NIA का गैंगस्टरों के कई ठिकानों पर छापा, इन 5 राज्यों में हो रही कार्रवाई
Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों की तलाश के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली समेत पांच राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा है.

एनआईए सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में झरोदाकलां एवं अलीपुर तथा अन्य इलाकों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवानिया के ठिकानों पर छापे मारे गए. यह कार्रवाई हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी जारी है.

हाल ही में मूसेवाला मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार (कनाडा स्थित गैंगस्टर) गिरोह के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस मुताबिक यह भी पता चला है कि ये तीनों आरोपी कुलदीप उर्फ कशिश और प्रियवर्त उर्फ फौजी के सीधे संपर्क में रहने के लिए कुछ ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे. जांच के दौरान यह पता चला कि वे गोल्डी बरार से लगातार संपर्क में भी थे, जिन्होंने कथित तौर पर 29 मई की हत्या के लिए रसद सहायता, ठिकाने और हथियार उपलब्ध कराए थे.

इसे भी पढें: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को आज देंगे भू-समाधि, जानिए अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया

इसे भी पढें: यहां होने जा रहा देश का पहला Divorce समारोह, शादी टूटने का मनाएंगे जश्न, विवाह विच्छेद कार्ड Viral

इसे भी पढें: गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रेलर में जा घुसी, 2 की मौत 3 घायल

Related post

कावड़ मार्ग की दुकान में लिखना होगा मालिक का नाम और पहचान, योगी सरकार का बड़ा फैसला

कावड़ मार्ग की दुकान में लिखना होगा मालिक का…

Spread the loveहरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। वहीं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था व…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…