• 30/06/2022

मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, फिर खुद भी झूल गया फांसी के फंदे पर, घटना से दहला शहर

मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, फिर खुद भी झूल गया फांसी के फंदे पर, घटना से दहला शहर
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। परिवार में सभी की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी की है। यहां नील पारा में भोजराम साहू अपने परिवार के साथ निवास करता था। परिवार में पत्नी ललिता साहू और दो मासूम बच्चे 4 वर्षीय प्रवीण कुमार और दो वर्षीय डिकेश थे।

इसे भी पढ़ें : iPhone 13 खरीदने का सबसे अच्छा मौका, भारी छूट के साथ सबसे कम कीमत में मिल रहा

घटना दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भोजराम साहू ने पहले अपनी पत्नी ललिता साहू का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उसने बारी-बारी से दोनों मासूमों की भी गला दबाकर हत्या कर दी। परिवार में सभी की हत्या करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 10 लाख रुपये तक की छूट, ये है नई EV पॉलिसी

दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी शाम को मोहल्ले वासियों को लगी। जिसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। मोहल्लेवासियों ने पूरे मामले की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस की टीम ने पंचनामा कर सभी के शव पीएम के लिए भेज दिया है।

हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरी घटना को पारिवारिक कलह मान रही है। बहरहाल पुलिस जांच के बाद ही इस पूरी घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें : मिशन 2023 : भूपेश के सामने रमन के सौम्य चेहरे की नहीं ‘आक्रामकता की दरकार’, बीजेपी में उठी नेतृत्व परिवर्तन की मांग

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले, पीड़ित का इलाज जारी ..तीन आरोपी फरार

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले,…

Spread the loveगोरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा में 14 साल के नाबालिग बच्चे को तीन आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग के…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…