• 09/03/2023

CG में नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, आधा दर्जन माओवादी घायल, BGL सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

CG में नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, आधा दर्जन माओवादी घायल, BGL सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में आज गरुवार सुबह माओवादियों और फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तकरीबन आधा दर्जन नक्सलियों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि जिले के डब्बामर्क कैंप से कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टुकड़ी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सकलेर के लिए रवाना हुई। सर्चिंग के दौरान सुबह 7 बजे फोर्स के जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।

Also Read: CG में यहां फिर दिखा बाघ का मूवमेंट, वन विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की हिदायत 

फोर्स को देखते ही माओवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 5-6 नक्सलियों को घायल होकर भागते देखा गया है। नक्सलियों के भागने के बाद चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में घटना स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) बरामद हुआ है।

 

Related post

Video: नक्सलियों से सरकार ने मांगा सुझाव, ई-मेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी, जानें क्या है मामला

Video: नक्सलियों से सरकार ने मांगा सुझाव, ई-मेल आईडी…

Spread the loveजगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में सक्रिय माओवादी संगठनों से सुझाव मांगा है। राज्य में…
Naxal Video: हमास के आतंकियों की तरह छत्तीसगढ़ में भी सुरंग बना रहे नक्सली, प्लानिंग देख हैरान रह जाएंगे

Naxal Video: हमास के आतंकियों की तरह छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में जवानों को सर्चिंग के दौरान एक लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंग…
VIDEO: अमित शाह के बस्तर दौरे का विरोध, हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ निकाली रैली

VIDEO: अमित शाह के बस्तर दौरे का विरोध, हथियारबंद…

Spread the loveकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का नक्सलियों ने विरोध किया है। सुकमा के नक्सल प्रभावित इलाके…