• 09/03/2023

नियमितीकरण को लेकर बड़ा अपडेट, तो इस वजह से बजट में नहीं हुई घोषणा, सीएम भूपेश ने दिलाया भरोसा बताया अनियमित कर्मचारियों की मांग पर कब लेंगे निर्णय

नियमितीकरण को लेकर बड़ा अपडेट, तो इस वजह से बजट में नहीं हुई घोषणा, सीएम भूपेश ने दिलाया भरोसा बताया अनियमित कर्मचारियों की मांग पर कब लेंगे निर्णय
Spread the love

छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन की राह पकड़ने जा रहे अनियमित कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बड़ा भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों से जानकारी नहीं आने की वजह से कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। जैसे ही विभागों से जानकारी सरकार के पास आ जाएगी वैसी ही उस पर निर्णय लिया जाएगा।

Also Read: रुला गया सबको हंसाने वाला, कार मे हार्ट अटैक से सतीश कौशिक का निधन, शोक में बॉलीवुड 

दंतेवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री हैलीपैड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। नियमितीकरण नहीं होने से नाराज अनियमित कर्मचारियों की 12 मार्च को होने वाली ‘अनियमित महासभा’ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के लिए उन्हें हमने कभी मना नहीं किया है। नियमितीकरण की बात है तो उसको लेकर विभागों से अभी पूरी जानकारी नहीं आई है। बगैर पूरी जानकारी आए कैसे उस पर निर्णय लिया जा सकता है। हम ने अलग-अलग विभागों से जानकारी मंगाई है। पूरी जानकारी आ जाएगी तो उस पर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे।

आपको बता दें बजट से उम्मीद लगाए अनियमित कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा था। जिसके बाद उन्होंने 12 मार्च को नवा रायपुर में अनियमित महासभा का ऐलान किया था। इस महासभा में अपनी मांगों को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Also Read: फ्लाइट के टॉयलेट में लड़की ने ऐसा क्या किया, जो लैंडिंग करते ही हो गई गिरफ्तार

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…