- 11/04/2023
बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- उड़ा दूंगा


मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर एक युवक ने धमकी दी है। युवक ने फोन कर कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा, इतना कहने के बाद उसने फोन कट कर दिया। जिसके बाद हंड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस को 112 नंबर पर सोमवार 10 अप्रैल की शाम को एक क़ल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा।
कॉल के बाद आला अफसर तुरंत हरकत में आ गए और कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस की गई। आरोपी की लोकेशन पुणे की मिली, जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की नाम राजेश आगावने है। वह मुंबई धारावी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब उसने फोन किया तब वह शराब के नशे में था।
आरोपी से पुणे पुलिस और नागपुर एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।