• 12/11/2022

उद्धव को एक और झटका लगने पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा- शिंदे गुट से जुड़ रहे बालासाहेब के सच्चे शिव सैनिक

उद्धव को एक और झटका लगने पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा- शिंदे गुट से जुड़ रहे बालासाहेब के सच्चे शिव सैनिक
Spread the love

उद्धव ठाकरे गुट के एक और सांसद गजानन कीर्तिकर एकनाथ शिंदे गुट में शुक्रवार को शामिल हो गए. इसी बीच गजानन के शामिल होने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बालासाहेब की शिवसेना जिसके प्रमुख एकनाथ शिंदे हैं, उसमें गजानन कीर्तिकर ने प्रवेश किया है.

दरअसल, शुक्रवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद और मुंबई के बड़े नेता गजानन कीर्तिकर एकनाथ शिंदे गुट के बालासाहेबांची शिवसेना में शामिल हो गए. डिप्टी सीएम ने कहा कि गजानन कीर्तिकर के प्रवेश से ये स्पष्ट हुआ है कि जो बालासाहेब के सच्चे शिव सैनिक हैं, वे सभी लोग शिंदे जी से जुड़ रहे हैं.

बता दें कि पिछले तीन महीने से उनके शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा थी. आखिर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शुक्रवार 11 नवंबर को मुंबई के रविंद्र नाट्य मंदिर में के शिंदे गुट में शामिल हुए. इस तरह अब शिंदे गुट में ठाकरे गुट के लोकसभा के 19 में से 13 सांसद शामिल हो चुके हैं. इस तरह ठाकरे गुट में अब राज्यसभा के 3 सांसद मिलाकर सिर्फ 9 सांसद रह गए हैं.

गजानन कीर्तिकर का शिंदे गुट में शामिल होना उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अगले कुछ दिनों में मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव होने वाला है. कीर्तिकर मुंबई में शिवसेना के दिग्गज नेता रहे हैं.

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती

11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की…
बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- उड़ा दूंगा

बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी,…

Spread the loveमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर एक युवक ने धमकी…