• 16/04/2023

गिरफ्तार होंगे केजरीवाल? CBI दफ्तर जाने से पहले जताई आशंका, जानें क्या कहा

गिरफ्तार होंगे केजरीवाल? CBI दफ्तर जाने से पहले जताई आशंका, जानें क्या कहा
Spread the love

शराब घोटाला मामले में सीबीआई आज मुख्यमंत्री से पूछताछ करेगी। CBI दफ्तर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ये (बीजेपी सरकार) बहुत ताकतवर लोग हैं, किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से देंगे। वे देश के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। सीएम ने अपनी शुगर की बीमारी और अनशन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान की फिक्र नहीं है।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

केजरीवाल ने कहा कि मैं शुगर का मरीज हूं। एक दिन में 50-50 यूनिट से ज्यादा इंसुलिन लेता हूं। इतनी शुगर के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार 10 दिन और एक बार 15 दिन अनशन किया था। उस वक्त डॉक्टरों ने कहा था कि जिंदा नहीं बचेगा। लेकिन 15 दिन भूखा रहकर बच गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं। भगवान मेरे साथ है।

Also Read: कौन हैं अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले, जानें तीनों ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया, Live Video

आप नेता ने कहा कि इन्होंने मुझे आज मुझे सीबीआई दफ्तर बुलाया है। थोड़ी देर में घर से निकलूंगा पूरी ईमानदारी और सच्चाई से सभी सवालों का जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया नहीं तो छिपाना क्या। ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज  सकते हैं, चाहे किसी ने जुर्म किया हो या नहीं किया हो। कल से इनके सभी नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद बीजेपी ने सीबीआई को गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिया है। अब बीजेपी ने आदेश दिया है तो सीबीआई गिरफ्तार करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें (बीजेपी को) बहुत अहंकार हो गया है, सत्ता का अहंकार,पावर का नशा। किसी को कुछ नहीं समझते। जिसको मर्जी धमकी देते हैं, जजों को, मीडियावालों को, पत्रकारों को, नेताओं को व्यापारियों को, उद्योगपतियों को धमकी देते हैं कि हमारी बात मानो नहीं तो जेल में डाल देंगे।

मैं भारत मां से बहुत प्यार करता हूं। जान दे सकता हूं अपने मुल्क के लिए। बीजेपी नेता धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को  जेल में डाल देंगे। लेकिन ऐसा करने से देश की समस्याएं क्या दूर हो जाएंगी। बस उनके अहंकार की संतुष्टि हो जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का मिशन दुनिया में भारत को नंबर एक देश बनाना है। उऩ्होंने कहा कि वे इनकम टैक्स कमिश्नर थे चाहते तो करोड़ों रुपए कमा लेते, लेकिन उसे लात मारकर झुग्गी बस्तियों में काम किया। उन्होंने एक बार फिर कहा कि यदि केजरीवाल भ्रष्ट है तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

Related post

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक…

Spread the loveदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट की तरफ से…
केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी का नया कैंपेन, विदेश तक होगा अनशन

केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी…

Spread the loveआबकारी घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू…
के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका,…

Spread the loveदिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल के बाद अब के.…