• 12/07/2022

RSS दफ्तर पर बम से हमला, तेज धमाके से फैली दहशत

RSS दफ्तर पर बम से हमला, तेज धमाके से फैली दहशत
Spread the love

केरल। कन्नूर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कार्यालय में आज सुबह किसी अज्ञात हमलावर ने बम फेंकर दहशत फैला दी। इस हमले में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है, बल्कि कार्यालय में लगे कांच की खिड़कियां आदि पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरएसएस कार्यालय के निकट ही पुलिस थाना भी है।

सूत्रों ने बताया कि कन्नूर शहर के पय्यनूर पुलिस थाने के निकट ही आरएसएस का कार्यालय है। वारदात आज सुबह की है, किसी अज्ञात हमलावर ने मौका पाकर RSS कार्यालय में बम फेंका है। घटना के समय कार्यालय के भीतर कई लोग थे, लेकिन यह हमला कार्यालय के बाहरी हिस्से में हुआ, जिसके चलते किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि बम विस्फोट के बाद कार्यालय के दरवाजों व खिड़कियों में लगे कांच पूरी तरह से चकनाचूर होकर पूरे कार्यालय में फैल गया है। वहीं इमारत को भी मामूली क्षति पहुंची है। हमले के बाद से ही यहां हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें : डेंगू और मलेरिया से रहें सावधान, घर के आसपास न होने दें पानी जमा

विस्फोट की आवाज सुनकर कार्यालय में उपस्थित लोग सकते में आ गए थे, वहीं तेज धमाके की गूंज सुनकर आसपास के लोग भी आरएसएस कार्यालय की ओर दौड़ पड़े, मगर हमलावर का पता नहीं चल पाया। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि RSS कार्यालय के निकट ही पय्यनूर पुलिस थाना है। घटना के समय भी थाने में स्टॉफ मौजूद था, धमाके की गूंज थाना परिसर तक भी पहुंची। इसके बाद पुलिस भी आनन-फानन में यहां पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में CG के 14 श्रमिक बंधक, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

Related post

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…
अडानी ग्रुप के समर्थन में खुलकर आया RSS, मुखपत्र में कहा- मकसद पूरा करने प्लानिंग के साथ रिपोर्ट बनाई

अडानी ग्रुप के समर्थन में खुलकर आया RSS, मुखपत्र…

Spread the loveअडानी ग्रुप के ऊपर स्टॉक में हेरफेर, अकाउंटिंग धोखाधड़ी, शैल कंपनियां, मनी लॉन्ड्रिंग जैस गंभीर आरोप लगे हैं। देशी…
क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है?

क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है?

Spread the love(आलेख : राजेंद्र शर्मा) मोदी सरकार के कानून मंत्री, किरण रिजिजू ने संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान…