• 13/07/2022

ये है राजधानी की पुलिसिंग, VVIP विधायक कॉलोनी में पूर्व गृहमंत्री का भी घर नहीं रहा सुरक्षित

ये है राजधानी की पुलिसिंग, VVIP विधायक कॉलोनी में पूर्व गृहमंत्री का भी घर नहीं रहा सुरक्षित
Spread the love

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका ताजा उदाहरण तेलीबांधा थाने में देखने को मिला। यहां पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के निवास से किसी अज्ञात चोर ने 80 हजार रूपए मूल्य का टीवी पार कर दिया है। पूरा घटनाक्रम विधायक कालोनी का हैं जहां तमाम वीआईपी रहते हैं। यदि इतने सुरक्षित इलाके में चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है कि शहर के अन्य इलाकों के हाल का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : प्यार के जाल में फंसाया, सेक्स के दौरान वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल और वसूले 21 लाख

सूत्रों ने बताया कि विधायक कालोनी स्थित मकान नंबर एचडीडी-45 में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर का निवास है। अज्ञात चोर ने विधायक कालोनी स्थित कंवर के घर को अपना निशाना बनाया और किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। आरोपी ने यहां से 80 हजार रूपए मूल्य का टीवी पार कर दिया। तेलीबांधा निवासी सुनील अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है। दूसरी ओर पुलिस ने दावा किया है कि मुखबीरों से कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिला है जिसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : दिमाग में बैठा शक का कीड़ा, प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि सहम गई राजधानी…

दूसरी ओर इस घटना के बारे में जिसे भी पता चला वह आवाक रह गया। विधायक आवास और कालोनी में जब चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे सकते हैं तो शहर के अन्य इलाकों का हाल आसानी से समझा जा सकता है। दूसरी ओर शहर में जिस तरह से अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, लगातार चाकूबाजी और लूट जैसी घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति हो रही है, उससे पुलिस के द्वारा की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खुद ब खुद खुल जाती है। ताजा घटनाक्रम इसी बात का उदाहरण है कि पुलिस के दावों में कितनी सच्चाई है।

इसे भी पढ़ें –दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन एक्सप्रेस ट्रेनों में भी एमएसटी सुविधा शुरू

इसे भी पढ़ें : शिवसेना का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पीछे ये है बड़ी वजह…

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति ने 7 साल के बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, 4 पर FIR

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना…