• 13/07/2022

कैबिनेट की बैठक में तीन साल से अटके इस मुद्दे पर सरकार लेगी फौरी निर्णय

कैबिनेट की बैठक में तीन साल से अटके इस मुद्दे पर सरकार लेगी फौरी निर्णय
Spread the love

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक में पिछले तीन साल से ट्रांसफर पर लगे बैन खुलने की पूरी संभावना बनी हुई है। पिछली बैठक 07 जुलाई को हुई थी, लेकिन इस बैठक में ट्रांसफर को लेकर कोई चर्चा नहीं हो पाई थी। इधर पिछली बैठक के बाद से ही सरकार ने सभी शासकीय विभागों से ट्रांसफर संबंधी जानकारी मंगा ली है। माना जा रहा है कि अब इस पर सरकार फैसला ले सकती है।

विदित हो कि 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होने वाली है। इसके पूर्व राज्य सरकार महत्वपूर्ण कामकाज जल्द से जल्द निपटाना चाहती है। मंत्रालयीन सूत्रों की माने तो राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों से ट्रांसफर संबंधी प्रकरणों की संपूर्ण जानकारी मांगी थी, जिसे अधिकांश विभागों द्वारा सबमिट कर दिया गया है। सभी विभागों के आला अफसरों से भी बातचीत की गर्ठ थी, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पर लगी रोक को राज्य सरकार हटा सकती है। ज्ञात हो कि पिछले तीन साल से अधिक समय से शासकीय विभागों में ट्रांसफर पर बैन लगाया गया है। इस विषय को लेकर विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी संगठन लगातार राज्य सरकार से ट्रांसफर पर लगे बैन को हटाने की मांग करते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : प्यार के जाल में फंसाया, सेक्स के दौरान वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल और वसूले 21 लाख

अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय न आने से राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों में नाराजगी भी देखी जा रही थी। राज्य सरकार अधिकारियों व कर्मचारियों के नाराजगी को भांप चुकी है, यही वजह है कि पिछले कैबिनेट बैठक के बाद से ही राज्य सरकार ने सभी विभागों ने ट्रांसफर प्रकरणों की संपूर्ण जानकारी मांगी थी। माना जा रहा है कि भूपेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह मुद्दा जरूर उठेगा और मंत्रिमंडल इस पर निर्णय लेते हुए बैन को समाप्त करने की घोषणा करेगी। इससे हजारों अधिकारियों व कर्मचारियों को जहां फायदा मिलेगा तो वहीं उनकी नाराजगी भी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें : शिवसेना का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पीछे ये है बड़ी वजह…

वहीं राजनीति के जानकारों की माने तो राज्य सरकार अब किसी भी कीमत पर अधिकारियों व कर्मचारियों को नाराज करने से बचेगी, क्योंकि आने वाले चुनाव में इस तरह के निर्णयों को लेकर अक्सर मुद्दा बनाया जाता है। राज्य सरकार नहीं चाहेगी कि विपक्ष को अब कोई ठोस मुद्दा मिले। बहरहाल उम्मीद की जा रही है कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर सार्थक व सकारात्मक घोषणा होगी।

इसे भी पढ़ें –AICC ने सीएम भूपेश और सिंहदेव को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…