• 12/07/2022

AICC ने सीएम भूपेश और सिंहदेव को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

AICC ने सीएम भूपेश और सिंहदेव को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Follow us on Google News

रायपुर। गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  AICC ने प्रदेश के दो नेताओं को पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस सचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है।

AICC के सचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे पर सीएम भूपेश का तंज, कहा- गुजरात मॉडल फेल हो गया, छत्तीसगढ़ मॉडल देखने आते हैं

गुजरात चुनाव के लिए जहां सीनियर पर्यवेक्षक के रूप में अशोक गहलोत को जिम्मेदारी दी है तो वहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी हिमाचल प्रदेश में सीनियर पर्यवेक्षक के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस के सचिव पायलट व प्रताप सिंह बाजवा का नाम शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें –कांग्रेस संगठन चुनाव पर CM की मौजूदगी में पीसीसी की अहम बैठक, गुटबाजी पर उमर दलवाई ने ये कहा