• 30/12/2023

रामलला को ननिहाल के चावल से लगेगा भोग, छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल अयोध्या रवाना

रामलला को ननिहाल के चावल से लगेगा भोग, छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल अयोध्या रवाना
Spread the love

हिन्दुस्तान के सभी सनातनी धर्मावलंबियों का बरसों का सपना पूरा होने जा रहा है। सैकड़ों साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली मे भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी को इस नवनिर्मित मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान रामलला को भोग भी लगाया जाएगा, विशाल भंडारा भी होगा। प्राण प्रतिष्ठा में होने वाला विशाल भंडारा भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से पहुंचे चावल से तैयार किया जाएगा। जिसके लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल अयोध्या रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया।

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इससे पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Related post

अयोध्या रामपथ हुआ पानी-पानी, धंसी सड़कें..बारिश ने विकास के तमाम दावों की खोली पोल, 6 अधिकारी सस्पेंड

अयोध्या रामपथ हुआ पानी-पानी, धंसी सड़कें..बारिश ने विकास के…

Spread the loveमानसून की पहली बारिश  जगह-जगह निर्माण कार्यों की पोल खोलने लगी है। इसमें अयोध्या का राम मंदिर भी अछूता…
बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…
CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…