• 09/01/2024

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग किया अनिवार्य

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग किया अनिवार्य
Spread the love

देश में एक बार फिर कोरोना (Corona) डराने लगा है। नए वैरिएंट JN.1 देश के कई राज्यों में पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में सोमवार तक 12 राज्यों में Corona  के JN.1 के कुल 819 मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को मिले 19 लोगों में नए वैरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई। उधर कर्नाटक में राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वो अपने आवास पर क्वारंटाइन हैं। अब कर्नाटक में सरकार ने श्वसन और इन्फ्लूएंजा बीमारी की चपेट में आए लोगों के लिए कोरोना की टेस्टिंग अनिवार्य कर दिया है।

कोरोना के JN.1 वैरिएंट के महाराष्ट्र में 250, कर्नाटक में 199, केरल में 148, गोवा में 49, गुजरात में 36, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 30-30, तेलंगाना और तमिलनाडु में 26-26, दिल्ली में 21 मामले आए हैं। इसके अलावा हरियाणा और ओडिशा से भी 1-1 मरीजों की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 475 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,919 हो गई है। सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को कोविड-19 के कारण छह लोगों की मौत हुई। जिनमें कर्नाटक के 3, छत्तीसगढ़ के 2 और असम का 1 मरीज शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Big decision: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा फैसला, 22 को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, प्रदेश में रहेगा ड्राइ-डे

राज्यपाल हुए संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होने खुद को सरकारी आवास पर क्वारंटाइन कर लिया है। राज्य में संक्रमण की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना पहले ही अनिवार्य कर दिया था। अब सरकार ने नई गाइडलाइन्स जारी की है।

टेस्टिंग अनिवार्य

कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी कर Corona की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने कहा कि कर्नाटक ने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) या गंभीर श्वसन बीमारी वाले लोगों के लिए कोविड-19 ​​​​परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार ने इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि हर दिन 7,000 से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं और राज्य में घबराने वाली बात कुछ नहीं है। राज्य में कोरोना की ​​​​सकारात्मकता दर 3.82 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम ने यहां की थी तपस्या, तब से गंगा 200 मीटर तक बगैर शोर के बहती हैं

Related post

CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो जिलों में 35 छात्र-छात्राएं संक्रमित, मचा हड़कंप

CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के बीजापुर और सूरजपुर जिले में…
Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना गाइडलाइन, कलेक्टरों को पत्र लिख दी ये हिदायत, मास्क को लेकर ये कहा…

Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से अपने पांव पसार रहा है। कोरोना के…
कोरोना की चौथी लहर आएगी या नहीं, पहले जैसे फिर से मचेगी तबाही, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कोरोना की चौथी लहर आएगी या नहीं, पहले जैसे…

Spread the loveकोरोना की पिछली लहरों में हुई तबाही को याद कर हर किसी का मन सिहर उठता है, उस दौर…