• 01/03/2024

ED Raid: छत्तीसगढ़ में दो पूर्व मंत्री के करीबियों और जनपद सीईओ के ठिकानों पर ईडी का छापा

ED Raid: छत्तीसगढ़ में दो पूर्व मंत्री के करीबियों और जनपद सीईओ के ठिकानों पर ईडी का छापा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी ने शुक्रवार को बालोद, कोरबा और कोरिया में दबिश दी। बालोद में ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के यहां छापा मारा है। ईडी के अफसर सुबह 6 बजे पीयूष सोनी के डौंडी स्थित घर पर पहुंचे। ईडी के अफसर पीयूष सोनी से पूछताछ कर रहे हैं।

इसके साथ ही ईडी की टीम कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी दबिश दी। यहां जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्झा के यहां कार्रवाई चल रही है। राधेश्याम मिर्झा बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह में रह रहे हैं। ईडी के अफसर रेस्ट हाऊस पहुंचे।

राधेश्याम इससे पहले कोरबा जिले को पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ थे। कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान 3 साल तक वे यहां पदस्थ थे। इस दौरान यहां डीएमएफ में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत थी। यहां उन पर करोड़ों  रुपये के फर्जीवाड़ा का आरोप है। राधेश्याम का पिछले दिनों सूरजपुर के प्रतापपुर जनपद में तबादला किया गया था लेकिन उन्होंने अभी तक वहां का चार्ज नहीं लिया है।

वहीं कोरबा में ईडी की टीम ने कांग्रेस नेता और ठेकेदार जय प्रकाश अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। आज सुबह ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ डीडीएम रोड स्थित उनके निवास पहुंची। ईडी की टीम कांग्रेस नेता और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी बताए जा रहे हैं।

 

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…