• 10/04/2024

बिहार से चुनाव लड़ेंगे ये मशूहर एक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया ऐलान

बिहार से चुनाव लड़ेंगे ये मशूहर एक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया ऐलान
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। चुनावी मौसम में दल-बदल का भी खेल जारी है। टिकट कटने से नाराज नेता पार्टी को बाय-बाय करते जा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की नाराजगी भी एक बार फिर सामने आ चुकी है। बीजेपी ने आसनसोल से उन्हें टिकट दिया तो उन्होंने पहले खुशी जतायी फिर अपना नाम वापस ले लिया। अब उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है।

सोशल मीडिया में पवन सिंह ने पोस्ट कर ऐलान किया है कि ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने फैसला किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा, जय माता दी।’

बता दें कि बीजेपी ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था, लेकिन पवन सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘भारतीय जनता पार्टी को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझपर विश्वास करके आसानसोल का प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश मैं आसानसोल से इलेक्शन नहीं लड़ पाऊंगा। ‘ ऐसे में बीजेपी ने आसनसोल सीट से एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतारा है।

Related post

शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 16 गांवों में मचा हड़कंप, जांच के लिए SIT का गठन

शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 16 गांवों…

Spread the loveबिहार में जहरीली शराब (poisonous liquor) से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सिवान…
लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग जारी, 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की साख

लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग जारी, 8 राज्यों…

Spread the loveलोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान जारी है। सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58…
लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश…