• 10/05/2024

एनकाउंटर अपडेट: जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, IED की चपेट में आए 2 जवान घायल

एनकाउंटर अपडेट: जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, IED की चपेट में आए 2 जवान घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि BGL और IED की चपेट में आने से 2 जवान जख्मी हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद हुए हैं।

गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक पीडिया के जंगलों में संयुक्त टीम DRG, STF, कोबरा बटालियन के जवान शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। जवानों के पहुंचने के कुछ देर बाद से ही लगभग सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से रुक रुककर फायरिंग हो रही है।

बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडरों कों चारों तरफ से घेर लिया था। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है। साल का ये तीसरा सबसे बड़ा एनकाउंटर है।

Related post

ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, 2 भाइयों को दी मौत की सजा

ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, 2…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने फिर नापाक घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में…
छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, 7-8 घंटे तक हुई गोलीबारी, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, 7-8 घंटे तक हुई…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के धमतरी में ओडिशा बॉर्डर से लगे एकावारी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर…
कटेकल्याण मुठभेड़ को माओवादियों ने बताया फर्जी, जारी की विज्ञप्ति

कटेकल्याण मुठभेड़ को माओवादियों ने बताया फर्जी, जारी की…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। बस्तर के कटेकल्याण में गत 25 जुलाई को पुलिस-नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ को दरभा डिवीजन…