• 27/05/2024

Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना एसआईटी के सामने होंगे पेश, बताया इस दिन आएंगे

Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना एसआईटी के सामने होंगे पेश, बताया इस दिन आएंगे
Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) यौन उत्पीड़न के मामलों में 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होंगे। रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।  लोकसभा चुनावों के बीच उनके सैकड़ों सेक्स टेप वायरल हुए थे। जिसके बाद वे विदेश भाग गए थे।

प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, ”मैं 31 मई को सुबह 10 बजे एसआईटी के सामने पेश होकर जांच से जुड़ी सारी जानकारी दूंगा। मैं सहयोग करुंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है।”

आपको बता दें प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। हासन लोकसभा सीट से वे एनडीए के प्रत्याशी हैं। विदेश भागने के बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

Related post

प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, सजा का ऐलान आज

प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, सजा का…

Spread the loveकर्नाटक की विशेष अदालत ने पूर्व जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मैसूरु के केआर नगर की एक घरेलू…
अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद पर बड़ा एक्शन, लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने किया सस्पेंड

सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद पर बड़ा एक्शन, लोकसभा…

Spread the loveसेक्स स्कैंडल मामले में सांसद पर बड़ा एक्शन हुआ है। जनता दल सेक्युलर ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित…