• 24/07/2022

नकली नोट की फैक्ट्री पर पुलिस की रेड, डेढ़ करोड़ कैश के साथ आधा दर्जन हिरासत में

नकली नोट की फैक्ट्री पर पुलिस की रेड, डेढ़ करोड़ कैश के साथ आधा दर्जन हिरासत में
Spread the love

द तथ्य डेस्क। आईजी को मिली खुफिया सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। टीम को नकली नोट छापने की मशीन, डाई, पेपर सहित इस नकली नोट छापने की फैक्ट्री से करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपए नकली नोट मिला है।

इसे भी पढ़ेंः नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, बने पहले भारतीय खिलाड़ी, पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकानेर में कहीं से बड़ी मात्रा में नकली नोट छपकर आने की खुफिया जानकारी आईजी ओमप्रकाश को मिली थी। आईजी ने जयनारायण व्यास कालोनी, नोखा और लूणकरनसर पुलिस की एक टीम बनाई थी। वहीं आईजी के निर्देश पर पुलिस की खुफिया टीम को इस बारे में पतासाजी करने की जिम्मेदारी दी थी।

 

खुफिया टीम ने मुखबीरों के माध्यम से पता किया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट कहां से आ रहा है। इसके बाद टीम को सूचना मिली कि बीकानेर सिटी के जयनारायण व्यास कालोनी, नोखा के माडिया गांव में नकली नोट छापा जा रहा है और इसे हवाला के माध्यम से खपाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाते हुए व्यास नारायण कालोनी, नोखा में दबिश दी।

इसे भी पढ़ेंः यातायात सिपाही के हाथ लगा 45 लाख से भरा लावारिश बैग और फिर…

यहां से पुलिस को पांच सौ रूपए और दो हजार रूपए के नकली नोट भारी मात्रा में बरामद हुआ। टीम को नकली नोट छापने की मशीन, डाई, पेपर सहित इस फैक्ट्री से करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपए नकली नोट मिला है। बताया गया कि यहां छपने वाले नोट को हवाला के माध्यम से खपाया जा रहा था। इससे किसी को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था और यह गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी था। कल रात ही इसकी सूचना मीडिया में आने लगी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की और कुछ भी कहने से बचते रहे। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन बीकानेर और तीन नोखा से पकड़े गए है। इन आरोपियो से पूछताछ करने पर और भी नकली नोट बरामद किया गया है।
इसे भी पढ़ेंः सस्ती हुई बिजली : शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नया स्लैब रेट जारी, जानिए कितना चुकाना होगा बिल

Related post

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर…

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख…

Spread the loveस्टेट विजलेंस की टीम ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार…
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने पर छात्र की पिटाई, जबरन बुलवाया अल्लाह-हू-अकबर

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने पर छात्र की पिटाई,…

Spread the loveतेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 1 नवंबर को ICFAI बिजनेस स्कूल के…
TRANSFER BREAKING : नए जिलों में एएसपी सहित इन पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए सूची

TRANSFER BREAKING : नए जिलों में एएसपी सहित इन…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने नए बनाए गए पांचों जिलों में पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किया है। राज्य…