• 26/06/2024

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इनपुट पर मिली जानकारी; दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इनपुट पर मिली जानकारी; दो आतंकियों को किया ढेर
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों (Jammu Kashmir News) के बीच मुठभेड़ की खबरें जारी हैं। साथ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

बताया जाता है कि गुंडोज इलाके में कोटा टॉप के पास सिन्नू जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उन्हें सिन्नू के जगलों में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी, जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया था।सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों  ने अचानक सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद मौके पर मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर  के डोडा में सुरक्षाबलों की ओर से अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, 11 जून को देर रात डोडा के भद्रवाह तहसील के छत्रगलां में आंतकवादियों ने अचानक नाका पार्टी पर हमला बोल दिया था।

इसे भी पढ़ें: आरंग मा‍‌ॅब लीचिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक हिरासत में चार

आतंकियों ने नाका पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इसके बाद आतंकियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई थी। वहीं, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले थे।

इस हमले में सेना के पांच सवान सहित एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया‌।

Related post

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, रेंजर समेत 4 गार्ड हुए घायल, पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी,…

Spread the loveउत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद…
25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार…

Spread the loveदेश में अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके…
नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो…

Spread the loveनेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी…