• 02/08/2024

कुदरत के कहर के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, लापता लोगों की तलाश, श्रद्धालुओं को शिविरों तक पहुंचाया जा रहा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

कुदरत के कहर के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, लापता लोगों की तलाश, श्रद्धालुओं को शिविरों तक पहुंचाया जा रहा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
Spread the love

देशभर में भारी बारिश की वजह से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में लगातार बादल फटने से केदारनाथ धाम में करीब 1500 लोग फंसे हुए थे। जिनमें से लेनचोली में फंसे यात्रियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। काफी लंबे समय से केदारनाथ में बिजली आपूर्ति बाधित रही। नेटवर्क की सुविधा भी नहीं मिल रही थी, लेकिन फिलहाल बाढ़ जैसे हालात के बीच सेना SDRF, NDRF की टीम मौके पर तैनात है।

केदारनाथ में बंद बिजली और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बहाल कर दी गई है। साथ ही यात्रियों के लिए अगले 10 से 15 दिनों का रसद स्टोर है। केदारनाथ घाटी में लैंडस्लाइड और भारी बारिश के बाद आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। लैंडस्लाइड और भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदलमार्ग पर हजारों यात्री फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन केदार घाटी में इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। हालांकि ऑपरेशन में मौसम रोड़ा बन रहा है।  जिसके कारण सेना का विमान चिनूक भी ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। पैदल मार्ग में फंसे करीब 7000 श्रद्धालुओं को अब तक बचाया गया है। तीर्थ यात्रियों के घर वालों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

इंटरनेट पर व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से केदारनाथ में फंसे हुए लोग अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच में भी मार्ग बाधित है। शासन-प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ मार्गों को बहाल करने में लगा हुआ है, लेकिन मौसम एक बड़ी बाधा बनकर सामने आ रहा है।

Related post

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…
अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढऩे की प्रेरणा देता है खेल – साव

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर…

Spread the love00 विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव…