• 18/09/2024

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, आतंकी और पूर्व आतंकी भी लड़ रहे चुनाव, जानें मतदान प्रतिशत

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, आतंकी और पूर्व आतंकी भी लड़ रहे चुनाव, जानें मतदान प्रतिशत
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। पहले चरण की 24 सीटों पर हो रहे चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

बिजबेहरा सीट से पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती का नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद वीरी और बीजेपी को सोफी मोहम्मद यूसुफ से मुकाबला है। कुलगाम सीट से माकपा के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी लगातार पांचवीं बार चुनावी मैदान में हैं। पुलवामा सीट से पीडीपी के वहीद पारा चुनाव लड़ रहे हैं। वे आतंकवाद के एक मामले में आरोपी हैं। प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्य तलत मजीद अली भी चुनावी मैदान में हैं।

सुबह 9 बजे तक जिलों में मतदान का आंकड़ा

  • अनंतनाग- 10.26%
  • डोडा- 12.90%
  • किश्वार-14.83%
  • कुलगाम- 10.77%
  • पुलवामा- 9.18%
  • रामबन- 11.91%
  • शोपियां- 11.44%

Related post

Aaj Ka Panchang: दशमी तिथि पर ये समय रहेगा खास, जानें राहुकाल और दिशाशूल का टाइम

Aaj Ka Panchang: दशमी तिथि पर ये समय रहेगा…

Spread the love5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से…
Aaj ka Rashifal 5 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 5 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 2026: आज का दिन 12 राशियों के लिए अलग-अलग तरह के अनुभव लेकर आ सकता है.…
मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…