• 28/10/2024

अखनूर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़, बच्चों को बनाया बंधक, एंबुलेंस पर भी की फायरिंग

अखनूर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़, बच्चों को बनाया बंधक, एंबुलेंस पर भी की फायरिंग
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान भट्टल इलाके में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी है। जिसका सुरक्षाबल के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

आतंकी बच्चों से मोबाइल फोन देने की मांग कर रहे थे। बच्चों ने उनके पास मोबाइल फोन ना होने की बात जब आतंकियों को बताई तो वे गुस्सा हो गए और बच्चों से मारपीट कर उनकी तलाशी लेने लगे। बच्चों के अनुसार एक आतंकी ने उस पर अपनी पिस्तौल भी तान दी थी, लेकिन बाद में अचानक ने आतंकियों ने उन्हें मंदिर से भाग जाने को कहा।

दरअसल आतंकवादियों ने आर्मी एंबुलेंस पर हमला किया था। जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। सेना के मुताबिक आतंकवादी आसन मंदिर में किसी को कॉल करने के लिए मोबाइल ढूंढ रहे थे इसी दौरान एंबुलेंस गुजरी, तो उन्होंने हमला कर दिया।

इस घटना के कुछ देर के बाद सेना की एक एंबुलेंस मंदिर के आगे से गुजरी तो आतंकियों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू किया। एंबुलेंस में उस समय एक चालक और अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। यह एंबुलेंस केरी के सैन्य शिविर की ओर जा रही थी। एंबुलेंस में सवार लोगों ने किया तरह से नीचे झुक कर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी गुलमर्ग के पास बोटा पथरी इलाके में सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे। वहीं एक मजदूर की भी मौत हो गई थी।

Related post

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 34 कर्मियों का तबादला

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 34 कर्मियों…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…