• 09/08/2022

नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले – भाजपा ने हमेशा धोखा दिया

नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले – भाजपा ने हमेशा धोखा दिया
Spread the love

बिहार में आखिरकार नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपना पाला बदल लिया है। इसके साथ ही जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन 5 साल बाद फिर टूट गया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू सिंह चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही साथ उन्होंने महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का अपना दावा भी पेश कर दिया है। उन्होंने राज्यपाल को 160 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में जेडीयू के विधायकों और सांसदों के साथ नीतीश कुमार की लंबी बैठक हुई। जिसमें एनडीए गठबंधन से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा हमें कमजोर करने की कोशिश कर रही थी। मुझे अपमानित किया। भाजपा ने 2013 से अब तक सिर्फ धोखा ही दिया।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार सीधे राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। यहां कांग्रेस, राजद और वामपंथी विधायक मौजूद हैं। महागठबंधन सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव एक बार फिर उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के साथ ही गृह मंत्रालय संभालेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार से गृहमंत्रालय मांगा है। पिछली सरकार में गृह मंत्रालय को नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखा था। यह दूसरा मौका होगा जब तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

इसे भी पढ़ें : साय को हटाने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- आज के दिन हटाकर बीजेपी ने गलत किया

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : बीजेपी ने विष्णुदेव साय को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया, इन्हें दी जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : अनोखे तरीके से चोरों ने की बाइक शोरूम से 7.70 लाख रुपये की चोरी, चारों तरफ बिखेर दिया मिर्ची पाउडर

इसे भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

इसे भी पढ़ें  : रक्षाबंधन 11 को या फिर 12 अगस्त को, संशय करें दूर, जानिए किस दिन है मनाना शुभ

Related post

शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 16 गांवों में मचा हड़कंप, जांच के लिए SIT का गठन

शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 16 गांवों…

Spread the loveबिहार में जहरीली शराब (poisonous liquor) से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सिवान…
सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी…

Spread the loveबिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके में पुलिस ने सूचना के आधार पर सब्जी के बोरे के…
’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है’…जमुई में बोले PM मोदी – बीजेपी ने बिहार को दलदल से निकाला 

’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है’…जमुई…

Spread the loveपीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने जमुई में अपने ‘हनुमान’ यानी चिराग पासवान की मौजूदा…