• 17/08/2022

गौतम अडानी को मोदी सरकार ने दी Z सुरक्षा, सीआरपीएफ के कमांडो हुए तैनात

गौतम अडानी को मोदी सरकार ने दी Z सुरक्षा, सीआरपीएफ के कमांडो हुए तैनात
Spread the love

दुनिया के चौथे नंबर के रईस और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को मोदी सरकार ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद मोदी सरकार ने उन्हें Z सिक्योरिटी देना निश्चित किया है।

गौतम अडानी की सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो को तैनात किया जाएगा। सीआरपीएफ के कमांडो चौबीसों घंटे उनके साथ रहेंगे। अडानी की सुरक्षा में हर महीने तकरीबन 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसे उन्हें ही वहन करना होगा।

बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने अडानी की सुरक्षा को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। जिसमें उन्हें खतरा बताया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड सुरक्षा प्रदान किए जाने का फैसला लिया। गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा विंग को गौतम अडानी को तुरंत सुरक्षा घेरे में लेने का आदेश दिया गया। जिसके बाद अडानी अब वीवीआईपी सुरक्षा घेरे में हैं।

इससे पहले रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी केन्द्र सरकार ने साल 2013 में जेड सुरक्षा दी थी। अंबानी को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से धमकी मिली थी, जिसके बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने मुहैया कराई थी।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव, गडकरी और शिवराज को हटाया, इन्हें मिला स्थान

इसे भी पढ़ें : ED के शिकंजे में फंसी जैकलीन फर्नांडीज, अभिनेत्री को बनाया आरोपी, ये है मामला

Related post

Big Breaking: अरेस्ट वारटं जारी, गौतम अडानी और भतीजे के खिलाफ अमेरिका में अरेस्ट वारंट जारी, 2236 करोड़ की रिश्वत देने और धोखाधड़ी का मामला

Big Breaking: अरेस्ट वारटं जारी, गौतम अडानी और भतीजे…

Spread the loveहिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अब एक बार फिर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) नई मुसीबत में फंस…
मुकेश अंबानी से 20 करोड़ की मांग, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

मुकेश अंबानी से 20 करोड़ की मांग, रंगदारी नहीं…

Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए उनसे…
अडानी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में आखिर क्या है?

अडानी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, राहुल…

Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी का मामला उठाकर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा है।…